ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

नालंदा में महिला का मर्डर, पैसे नहीं देने पर ससुराल वालों ने ले ली जान

NALANDA : नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके के जलालपुर मोहल्ले में मामूली बात पर ससुरालवालों ने विवाहिता की जान ले ली. मृतका विनोद कुमार की पत्नी मोनी देवी बताई जा रही है. घटना के

नालंदा में महिला का मर्डर, पैसे नहीं देने पर ससुराल वालों ने ले ली जान
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके के जलालपुर मोहल्ले में मामूली बात पर ससुरालवालों ने विवाहिता की जान ले ली. मृतका विनोद कुमार की पत्नी मोनी देवी बताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 


नूरसराय थाना इलाके के मथुरापुर निवासी मृतका के भाई राजू कुमार ने बताया कि 2011 में उसकी बहन की शादी विनोद से हुई थी. शादी के बाद कुछ साल तक सब कुछ ठीक ठाक चला. इसके बाद विनोद रोजगार करने के लिए रुपए की मांग करने लगा. उस वक्त मायके वालों ने कुछ आर्थिक मदद किया लेकिन रोजगार नहीं चलने से वह बार बार रुपए की मांग करने लगा जिसके बाद मायके वालों ने रूपये देने में असमर्थता जाहिर की. इसके बाद वह बार बार उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगा. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी.


बात इतनी बढ़ गयी कि पति और ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की, इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद ससुराल वाले शव को जलाने की फिराक में थे. इसी बीच मायके वालों को हत्या की खबर मिली और वे लोग जलालपुर पहुंच गए और घटना की जानकारी सोहसराय थाने को दी. इसके बाद थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता