ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश के नालंदा में गिरफ्तारी पर बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा; फायरिंग मामले में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की हुई है अरेस्टिंग

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में मारपीट और गोलीबारी के आरोपी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की गिरफ्तारी पर भारी बवाल हुआ है। गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने थाने का घेर

नीतीश के नालंदा में गिरफ्तारी पर बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने को घेरा; फायरिंग मामले में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की हुई है अरेस्टिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में मारपीट और गोलीबारी के आरोपी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की गिरफ्तारी पर भारी बवाल हुआ है। गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया है। थाने पर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने में पुलिस के पसीने छूट गए।


दरअसल, बिहारशरीफ के सालूगंज मोहल्ला में चार दिन पहले लालो गोप और श्रवण कुमार के बीच गोलीबारी और मारपीट की घटना हुई थी। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लालो पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार की शाम बिहार थाना की पुलिस सालूगंज मोहल्ला से वार्ड संख्या 34 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रवण कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर बिहार थाना ले आई। 


थोड़ी देर बाद 50 से भी अधिक महिला और पुरुष थाना पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोग गिरफ्तार श्रवण कुमार से मिलाने की बात पर अड़े थे लेकिन पुलिस लोगों को गिरफ्तार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि से मिलाने से मना कर दिया और किसी तरह से समझा बुझाकर थाना से बापस भेज दिया। बिहार थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया की गिरफ्तार श्रवण कुमार पर मारपीट और गोलीबारी करने का मामला दर्ज है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता