ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में भीषण चोरी की घटना: 50 लाख का गहना और 70 हजार कैश की चोरी, इलाके में दहशत का माहौल

NALANDA: बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार है। इस सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पु

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में भीषण चोरी की घटना: 50 लाख का गहना और 70 हजार कैश की चोरी, इलाके में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में डबल इंजन की एनडीए सरकार है। इस सरकार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। बिहार में हत्या, लूट, रेप, डकैती, चोरी की घटनाएं आम हो गयी है। कोई ऐसा दिन नहीं होगा जब इस तरह की घटनाएं सामने नहीं आती है। इन घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर समाप्त हो गया है। 


ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा का है। जहां बिहार थाना क्षेत्र के महलपर बिचली गली इलाके में चित्रगुप्त मंदिर के पीछे एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घर का ताला तोड़कर 70 हजार कैश और 50 लाख का गहना बदमाशों ने घर से चुरा लिया है। 


बताया जाता है कि अर्जुन कुमार सिन्हा के पुत्र सूर्यकांत उर्फ सूर्या के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। पीड़ित सूर्यकांत उर्फ सूर्या ने बताया उनका पूरा परिवार रविवार को गया जिले में गये हुए थे। गुरुवार की शाम जब घर लौटे तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और घर में रखे गोदरेज का ताला टूटा हुआ है। 


आलमीरा में रखे 70 हजार कैश और 50 लाख के स्वर्ण आभूषण और कीमती सामान की चोरी कर ली गयी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिहार थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। चोरी की भीषण घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार इस घटना से काफी सदमें में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता