ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

नवादा में दहेज दानवों की करतूत, बहू का हाथ पैर बांधकर जिंदा जलाया, वारदात को अंजाम देकर हुए फरार

NAWADA : खबर नवादा से है, जहां दहेज के लिए ससुरालवालों ने एक महिला को जिंदा जला दिया। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के महारथ काशीचक गांव की है। यहां बीते शुक्रवार को दहेज दानवों ने पहले

नवादा में दहेज दानवों की करतूत, बहू का हाथ पैर बांधकर जिंदा जलाया, वारदात को अंजाम देकर हुए फरार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NAWADA : खबर नवादा से है, जहां दहेज के लिए ससुरालवालों ने एक महिला को जिंदा जला दिया। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के महारथ काशीचक गांव की है। यहां बीते शुक्रवार को दहेज दानवों ने पहले महिला का हाथ पैर बांध दिया और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया। महिला की चीख पुकार पड़ोसियों तक नहीं पहुंचे इसके लिए महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शनिवार को आरोपियों ने बुरी तरह से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतका की पहचान कोमल के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बार ससुराल वालों ने कोमल के मायके फोन कर जानकारी दी कि कुकर फटने के कारण कोमल जल गई है। आनन-फानन में मायके वाले अस्पताल पहुंचे जिसके बाद सभी ससुरालवाले मृतका के एक साल के बच्चे को लेकर फरार हो गए।


लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र के अरमा बंसीपुर गांव निवासी कोमल के भाई राहुल के मुताबिक साल 2019 में बड़े ही धूमधाम से कोमल की शादी कृष्णा कुमार से की हुई थी। ससुरालवालों की मांग के अनुसार दहेज भी दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद कोमल पर मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाया जाता था। मृतका के भाई ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तो बहनोई ने स्कॉर्पियो की मांग की थी। मना करने पर उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। मृतका का ससुर समस्तीपुर में दारोगा के पद पर कार्यरत है। जिसका धौंस दिखाकर ससुरालवालों द्वारा अक्सर दहेज की मांग की जाती थी।


मृतका के मायके वालों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिली। पड़ोसियों के मुताबिक कोलम का हाथ और पैर रस्सी से बांधा हुआ था। मुंह में रुमाल ठूंस दिया गया था, ताकि उसकी चीख और पुकार किसी को सुनाई न दे। इसके बाद पूरी कहानी को कुकर फटने से जोड़ दिया गया। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए कोमल की हत्या करने का आरोप लगाया है।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।