ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की जबरन कराई शादी, वीडियो वायरल

NALANDA : नालंदा में इन दिनों वायरल वीडियो का सिलसिला जारी है. ताजा मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना इलाके की है. जहां समाज के ठेकेदारों ने नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए प्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में इन दिनों वायरल वीडियो का सिलसिला जारी है. ताजा मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना इलाके की है.  जहां समाज के ठेकेदारों ने नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया और मंदिर में ले जाकर दोनों की जबरन शादी करा दी. इतना ही नहीं लड़की के लाख मना करने के बाद भी लोगों ने शादी का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया. 

वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि डरी लड़की वहां मौजूद लोगों से शादी नहीं कराने की बात कह रही है. इसके बाद भी वीडियो में दिख रहा एक शख्स जबर्दस्ती लड़के को लड़की के मांग में सिंदूर भरने को कहता है. शादी का वीडियो भी लोग मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहे होते हैं. नाबालिग बार-बार कह रही है कि वीडियो मत बनाइए वायरल हो जाएगा इसके बाद भी वहां मौजूद लोगों ने  वीडियो बना उसे वायरल कर दिया.  

वीडियो में जबरन शादी करा रहा है शख्स इलाके में दबंग माना जाता है, जिसके कारण वहां मौजूद कोई लोग उसका विरोध नहीं कर सके. हाल ही में वह शख्स हत्या के मामले में जेल से छूटकर आया है.  

इधर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस में पहुंचा, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अब देखना यह है कि नालंदा पुलिस इस मामले में कार्यवाई कब करती है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता