ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नालंदा : उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, बाल-बाल बचे अधिकारी, शराबी को गिरफ्तार करने पर महिलाओं ने बोला हमला

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी के घायल होने की सूचना न

नालंदा : उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव, बाल-बाल बचे अधिकारी, शराबी को गिरफ्तार करने पर महिलाओं ने बोला हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत कराया।


बताया जा रहा है कि सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ले में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के अधिकारी दल बल के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब पी रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही मोहल्ले की महिलाओं को शराबियों की गिरफ्तारी की बात पता चली, वे मौके पर पहुंच गईं।


उत्पाद विभाग की कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और दर्जनों की संख्या में महिलाएं टीम को गिरफ्तार लोगों को ले जाने से रोकने लगी। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव शुरू कर दिया। किसी प्रकार उत्पाद विभाग के अधिकारी मौके से निकले और घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी।


इधर, आक्रोशित महिलाओं ने खासगंज में बिहार शरीफ-सोहसराय मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र महिलाओं को शांत कराया और यातायात को बहाल किया। दरअसल, छोटी पहाड़ी जहरीली शराब कांड के बाद नालंदा पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर रही है।