ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नालंदा: सड़क हादसे में 2 बाइक सवार की मौत के बाद हंगामा, सदर अस्पताल में पथराव के बाद लोगों ने पुलिस को पीटा

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है। पोस्टमार्टम में देरी किए जाने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। पावापुरी के कर्मपुर

नालंदा: सड़क हादसे में 2 बाइक सवार की मौत के बाद हंगामा, सदर अस्पताल में पथराव के बाद लोगों ने पुलिस को पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है। पोस्टमार्टम में देरी किए जाने पर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। पावापुरी के कर्मपुर गांव के पास यह हादसा हुआ।



घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पथराव किया और जमकर बवाल मचाया। पोस्टमार्टम में देरी करने और लापरवाही बरतने का आरोप लोगों ने पुलिस पर लगाया। वही इस दौरान लोगों को समझाने पहुंचे एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी गयी। लोगों के हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंची। मौके पर कई अधिकारी भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की।


लोग पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे जिसके बाद दोनों शव का पोस्टमार्टम किया गया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।  फिलहाल सदर अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।