ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नालंदा में विवाहिता की निर्मम हत्या, मौके से देवर और सास-ससुर फरार

NALANDA: नालंदा में एक विवाहिता की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को पंखे से लटका दिया गया। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव की है। जहां इस घटना क

नालंदा में विवाहिता की निर्मम हत्या, मौके से देवर और सास-ससुर फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक विवाहिता की गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को पंखे से लटका दिया गया। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव की है। जहां इस घटना के बाद देवर और सास-ससुर फरार हो गये हैं। मृतका के मायकेवालों ने देवर और सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।   


घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे जहां बेटी की लाश को देखकर उनके बीच कोहराम मच गया। मायके वाले चीख-चीख कर रोने लगे। रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गये। लोगों ने जब विवाहिता का शव देखा तो वे भी दंग रह गये। फिर ससुरालवालों की करतूत की चर्चा होनी शुरू हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज मामले की तफ्तीश शुरू की। 


मृतका की पहचान अर्जुन रविदास की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। मृतका के पिता अर्जुन रविदास ने बताया की उनकी बेटी आशा का पति दिल्ली में रहता है और कल ही आशा दिल्ली से लौटी थी। दिल्ली से लौटने के बाद वह अपनी सास और देवर से मिलने नूरसराय के अजनौरा गांव गई थी। आज उसे मायके आना था लेकिन आशा के देवर और सास ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को पंखे में लटका दिया। उसके शरीर पर भी कई जख्म के निशान मिले है। मृतका के परिजनों ने बताया कि आशा का ससुराल जहानाबाद जिले के ओखरी थाना क्षेत्र स्थित पहाड़पुर गांव में पड़ता है। नूरसराय के अजनौरी गांव में वह अपने देवर और सास से मिलने के लिए आई थी। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 


माधोपुर निवासी लड़की के दादा गोहन दास ने बताया कि गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी दी थी। पोती का लाश घर में रखा हुआ था लेकिन इस घटना की खबर मिलने के बाद भी मुखिया, वार्ड और सरपंच तक देखने नहीं आए। उन्होंने आशा के संझले देवर पर पीट-पीटकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर उनकी पोती की हत्या की गयी है। घटना के बाद से सास-ससुर फरार हो गये हैं।