ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

नालंदा में वकील की गला दबाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक वकील की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। भूमि विवाद में हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं। फिलहाल पुलि

नालंदा में वकील की गला दबाकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक वकील की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। भूमि विवाद में हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे अधिवक्ता संघ ने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। 


घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर इलाके की है जहां पंडित गली में रहने वाले सतेंद्र कुमार सिन्हा नामक अधिवक्ता की संदिग्ध अवस्था में उनके ही नवनिर्मित मकान से लाश मिली है। शव बरामद होने के बाद अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने साफ लहजो में कह दिया है कि सतेंद्र सिन्हा की हत्या की गई। उनके शरीर के कई हिस्सों में चोट का निशान मिला है और गले में भी रस्सी का निशान पाया गया है ।


फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है की भूमि का विवाद चल रहा था उसी विवाद में हत्या की आशंका जतायी जा रही है। सतेंद्र प्रसाद बिहारशरीफ के रांची रोड के रहने वाले थे। हाल के दिनों में आशा नगर में मकान बनाया था जहां भूमि का विवाद चल रहा था। आज कोर्ट से लौटने के बाद वे आशा नगर गए हुए थे। 


इस दौरान उन्हें पत्नी ने कई बार फोन किया लेकिन फोन रिसीव होने के कारण जब पत्नी वहां पहुंची तो देखा कि घर में पति का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 

संबंधित खबरें