ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में एसिड अटैक : शॉपिंग करने गई लड़की पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां बीच बाजार में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक लड़की पर एसिड फ़ेंक दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ

बिहार में एसिड अटैक : शॉपिंग करने गई लड़की पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, बुरी तरह झुलसी
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां बीच बाजार में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक लड़की पर एसिड फ़ेंक दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. गंभीर हालत में लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


घटना लहेरी थाना इलाके के सर्किट हाउस के पास की बताई जा रही है. पीड़िता स्वर्गीय बढू साहब की बेटी पूनम कुमार बताई जा रही है. वह पटना की रहने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार, एक लड़की शॉपिंग करने बाजार गई हुई थी तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसपर एसिड फ़ेंक दिया और मौके से फरार हो गए. 


इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि एसिड की वजह से लड़की बुरी तरह झुलस गई है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद पीड़िता को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता