ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नालंदा में सनकी पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

नालंदा : नालंदा जिले से एक बड़ी खबर आई है जहां सनकी पति ने पत्नी के सिर में गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक रहुई थाना क्षेत्र इलाके के कायपुर गांव में अपने ही पति ने अ

नालंदा में सनकी पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

नालंदा : नालंदा जिले से एक बड़ी खबर आई है जहां सनकी पति ने पत्नी के सिर में गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक रहुई थाना क्षेत्र इलाके के कायपुर गांव में अपने ही पति ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी. घटना के संबंध में डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि महिला घर में सो रही थी. इसी दौरान उसे किसी बहाने घर से बाहर बुलाया और पाचीटाडा गांव के पास उसके सिर में गोली मार दी.


डीएसपी विधि व्यवस्था ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी को उसके पति के द्वारा ही गोली मारी गई है. अंधेरा होने के कारण पति गोली मारने के बाद वहां से आसानी से अपराधी फरार हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस गश्ती दल के द्वारा गंभीर हालत में महिला को उठाकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.


फिलहाल महिला की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है. वहीं  जख्मी हालत में महिला सोनी देवी ने गोली मारने का आरोप अपने ही पति शिवबालक यादव के ऊपर लगाया है. फिलहाल घटना के बारे मेंं कोई भी स्पष्ट बात सामने छनकर नही आई है. पुलििस मामले की जांच मेंं जुट गई है.

टैग्स