ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

नालंदा में पुलिस टीम पर हमला, दो जवान घायल

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना बिहार थाना इलाके के बनोलिया की है। बीती रात ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इसे रोकने गई पुलिस

नालंदा में पुलिस टीम पर हमला, दो जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना बिहार थाना इलाके के बनोलिया की है। बीती रात ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इसे रोकने गई पुलिस टीम को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ गया। इस दौरान अंचलाधिकारी, सर्किल इंस्पेक्टर और पुलिस बल पर लोगों ने पथराव कर दिया। घटना में दो पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची लेकिन लोगों ने फिर पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी सुधीर कुमार और दिलीप राम घायल होकर गिर पड़े। घायल हुए पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया। 




इस घटना को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अनुराग ने कहा कि घटना से जुड़े अज्ञात लोगों के खिलाफ कारवाई शुरू कर दी गई है, जिन्हे भी चिन्हित किया जायेगा उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।मिली जानकारी के अनुसार अंचलाधिकारी के घायल कर्मी सुधीर कुमार के सर पर चोट लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई जिन्हे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK VISHWKARMA

FirstBihar संवाददाता