ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अन्तर्राज्यीय लुटेरा गिरोह के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्जनों मामले हैं दर्ज

NALANDA : लहेरी थाना इलाके के रामचंद्रपुर एचडीएफसी बैंक के समीप पिछले 14 अगस्त को एटीएम कैश वैन से 56 लाख रुपए लूट का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय लूटेरा गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने हथियार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : लहेरी थाना इलाके के रामचंद्रपुर  एचडीएफसी बैंक के समीप पिछले 14 अगस्त को एटीएम कैश वैन से 56 लाख रुपए लूट का प्रयास करने वाले अंतरराज्यीय लूटेरा गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. 

गिरफ्तार किए गए अपराधी की पहचान  बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले में रहने वाले यूपी के बलिया निवासी लक्ष्मण कुमार के रुप में की गई है यह पिछले 3 महिने से विपिन महतो के मकान में किराए पर रह रहा था. पुलिस ने इसके पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किया है.

पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त को एचडीएफसी बैंक के समीप कैश वैन से 56 लाख रुपए लूट का प्रयास किया गया था.  इस घटना में एक नेपाली युवक समेत 6 लोग शामिल हैं. बदमाश की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है. इसके एक साथी को पिछले दिनों पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.  जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  पकड़े गए बदमाश के ऊपर सूरत, गुजरात, यूपी , पटना समेत अन्य राज्यों में लूट और हत्या के दर्जनों मामले दर्ज हैं . जबकि इस घटना का मास्टरमाइंड माइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता