ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नालंदा में पुलिस बैरक से मिला 5 कॉर्टून शराब, 1हवलदार और 3 सिपाही समेत 5 गिरफ्तार

NALANDA :नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे पुलिसवालों को धर दबोचा गया है। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से ये बड़ी खबर सामने आयी है जहा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA :नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे पुलिसवालों को धर दबोचा गया है। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले से ये बड़ी खबर सामने आयी है जहां पुलिसवाले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।वहीं बताया जा रहा है कि थाने के इर्द-गिर्द जमीन के नीचे से भी शराब मिले हैं।


नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र से ये मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के सहयोग से पुलिस वालों ने बैरक में पांच कार्टून शराब छिपा कर रखा था। छापेमारी में मौके से शराब बरामद किया गया है वहीं  1 हवलदार और 3 सिपाही समेत 5 लोग गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बरामद किए गए शराब में से ही पांच कॉर्टून शराब पुलिस वालों ने उड़ा लिए थे और ड्राइवर के सहयोग से वहां छिपा दिए थे। 


बता दें कि सूबे में लगातार शराब बरामद किया जा रहा है। पुलिस वालों के पास से भी शराब मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन पहले ही पटना हाईकोर्ट ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर दिन शराब बरामदगी को लेकर सख्त नाराजगी जतायी थी और जिलाधिकारियों से पूछा था कि, डीएम बताएं, जब राज्य में पूर्ण शराबबंदी है तो फिर शराब कैसे मिल रही है? यही नहीं कहीं सैकड़ों तो कहीं हजारों लीटर शराब पकड़ी जा रही है, जबकि राज्य में शराब निर्माण सहित बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता