ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरासम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेरा

नालंदा में नशेड़ी बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, सिर में गोली मारने के बाद घर से हुआ फरार

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सगे बेटे ने सिर में गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के परिजनों के बीच को

नालंदा में नशेड़ी बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, सिर में गोली मारने के बाद घर से हुआ फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सगे बेटे ने सिर में गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। 


घटना नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के दबौल गांव की है। जहां सगा बेटा ही बाप का दुश्मन बन गया। उसने पिता के सिर में गोली दाग दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। 


मृतक की पहचान दबौल गांव निवासी स्व. राम अनुग्रह के 60 वर्षीय पुत्र बिलटू शर्मा के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक बिलटू शर्मा परिवार के साथ घर में बैठा हुआ था तभी नशे में धुत होकर उनका बेटा टुनटुन शर्मा आया और गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद देखते ही देखते कमर से पिस्तौल निकाला और पिता के सिर में दो गोली दाग दिया। 


गोली लगते ही पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और वह गोली मारने के बाद फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन अस्पताल जाने से पहले ही उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। 


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हिलसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। वही पुलिस आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं लगा है। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। नालंदा में नशेड़ी बेटे ने की बुजुर्ग पिता की हत्या, सिर में गोली मारने के बाद घर से हुआ फरार


संबंधित खबरें