ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महिला सिपाही को पसंद आ गया पति का दोस्त, भाभी-भाभी बोलकर पीठ में घोंपा छुरा

NALANDA : एक ऐसे मामले का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला सिपाही को अपने पति के दोस्त से ही प्यार हो गया. प्यार के चक्कर में आशिक ने उसके

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

NALANDA : एक ऐसे मामले का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला सिपाही को अपने पति के दोस्त से ही प्यार हो गया. प्यार के चक्कर में आशिक ने उसके सुहाग को ही उजाड़ दिया. महिला सिपाही को पाने के लिए उसके आशिक ने पति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. सीआईएसएफ में तैनात जवान ने अपने ही दोस्त की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह अपने ही दोस्त की पत्नी से प्यार करने लगा था. दोस्त की पत्नी बिहार पुलिस में तैनात है.


मामला नालंदा जिले के कल्याण बिगहा ओपी इलाके की है. जहां पुलिस ने विनय हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठाते हुए, एक  खुलासा किया है. दरअसल लव अफेयर में विनय की हत्या की गई है. इस बात का खुलासा करते हुए डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. दरअसल सीआईएसएफ जवान को अपनी दोस्त की पत्नी से प्यार हो गया था. विनय इंजीनियरिंग में नौकरी करता था जबकि अजीत को सीआईएसएफ में नौकरी लगी थी. इधर विनय की शादी बिहार पुलिस में कांस्टेबल से हुई थी. वह दोस्त की पत्नी के साथ बातचीत करता था. हमेशा उसके घर आया जाया करता था. इसके बारे में उसके पति को पता चल गया. हालांकि बताया जा रहा है कि यह एकतरफा प्यार था. जिसके बाद पति को उसने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक  विनय कुमार नवादा जिला के वारसलीगंज थाना इलाके के सिलोखर गांव का रहने वाला था.


डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सीआईएसएफ को गिरफ्तार कर लिया है. कल्याण बिगहा ओपी इलाके के सागरपर-वरुणतल गांव के समीप बदमाशों ने 19 मार्च को विनय की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक और अजीत के बीच बचपन से ही गहरी दोस्ती थी. विनय इंजीनियरिंग में नौकरी करता था जबकि अजीत को सीआईएसएफ में नौकरी लगा था. पहले से दोस्ती के कारण अजीत अक्सर विनय के घर आया जाया करता था.


आरोपी सीआईएसएफ जवान अजीत उर्फ विपिन पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मिसी-सिरसी गांव का रहने वाला है. जब इस बात का पता विनय को लगा तो उसे रास्ते से हटाने के लिए के लिए उसे यहां लाकर गोली मारकर हत्या कर दी. पत्नी से बातचीत होने के विवाद में सीआईएसएफ जवान अजीत ने उसकी हत्या कर दी थी.

टैग्स