ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नालंदा में लोजपा का नेता गिरफ्तार, लिंचिंग की घटना को दिया था अंजाम, लाठी और रॉड से मारा था

NALANDA : जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. नालंदा पुलिस की डीआईयू टीम ने राजधानी दिल्ली से लोजपा के नेता को गिरफ्तार किया है, जिसने 5 दिन पहले एलआईसी अधिकारी प्रवीण कृष्ण

नालंदा में लोजपा का नेता गिरफ्तार, लिंचिंग की घटना को दिया था अंजाम, लाठी और रॉड से मारा था
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. नालंदा पुलिस की डीआईयू टीम ने राजधानी दिल्ली से लोजपा के नेता को गिरफ्तार किया है, जिसने 5 दिन पहले एलआईसी अधिकारी प्रवीण कृष्ण को मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस इस मामले में एलजेपी नेता को तलाश रही थी, जो दिल्ली से पकड़ा गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


मामला नालंदा जिले के बिहार थाना का है, जहां 28 फ़रवरी को झिंगनागर मोहल्ले में दबंगों ने एलआईसी अधिकारी पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. इस घटना में एलआईसी अधिकारी को बचाने आए दो भाई भी घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है. मृतक प्रवीण कृष्ण दिल्ली एलआईसी में वरीय अधिकारी थे. इस हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप लोजपा के एक स्थानीय नेता के ऊपर लगा था, जिसे शुक्रवार को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.


बताया जा रहा है कि मोहल्ले में प्रवीण कृष्ण की 5 कट्ठा जमीन है, जिसपर दबंगों ने कब्जा कर लिया. मृतक के भाई सुजीत कुमार ने बताया था कि कोर्ट का निर्णय पक्ष में आने पर तीनों भाई जेसीबी लेकर जमीन को कब्जा मुक्त करने गए थे. उसी दौरान लोजपा नेता ने सहयोगियों के साथ मिलकर तीनों भाइयों की लाठी और रॉड से पीटना शुरू कर दिया. जिसके कारण उनके भाई की मौत हो गई.


लोजपा नेता की गिरफ़्तारी के बाद बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घायलों के बयान लेते हुए मामला दर्ज किया गया था. नालंदा पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है. कई ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने लोजपा नेता को ढूंढा लेकिन वो दिल्ली भाग गया था. डीआईयू की टीम ने उसका लोकेशन ट्रैक किया और शुक्रवार को उसे अरेस्ट कर लिया. 

टैग्स