ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नालंदा में जंगलराज, घर में घुसकर डकैतों ने मारी गोली, जेवरात लूटकर फरार

NALANDA : बिहार में एक ओर जहां मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उनके ही गृह जिले में अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं

नालंदा में जंगलराज, घर में घुसकर डकैतों ने मारी गोली, जेवरात लूटकर फरार
First Bihar
2 मिनट

NALANDA :  बिहार में एक ओर जहां मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर उनके ही गृह जिले में अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहां डकैतों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात नालंदा जिले के रहुई थाना इलाके की है, जहां देकपुरा गांव में 6 की संख्या में आये अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बदमाश घर में डकैती करने आये थे. इस दौरान जब घर के मालिक ने लूट का विरोध किया तो उन्होंनेमालिक को गोली मार दी. इस दौरान बदमाशों घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के जेवरात लूटकर फरार हो गए. 


जख्मी गृह स्वामी नारायण पाठक को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों की माने तो मंगलवार की रात घर की दीवार फांद कर आधा दर्जन बदमाश हथियारों से लैस घर में घुस गए,  जिसकी भनक मिलते हैं नारायण पाठक की मां शोर मचाने लगी. उसके बाद नारायण पाठक ने लुटेरे का विरोध किया, जिसपर उन्हें गोली मार दी.


इतना ही नहीं विरोध करने पर घर के अन्य सदस्यों के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की. घटना की जानकारी मिलते ही विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार सदर अस्पताल पहुँच कर घायल से घटना की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस को बताया कि मामले की जांच चल रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता