ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

नालंदा में दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा

NALANDA: नालंदा के बेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग गांव में अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। घटना

नालंदा में दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा के बेना थाना क्षेत्र के पोराजित गांव में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग गांव में अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वेना थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर रहे दो बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ा। दोनों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किया है। थानेदार की इस कार्रवाई लोग काफी खुश है। उनकी खुशी ऐसी की पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और पुलिस कर्मियों के साथ सेल्फी लेने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। 


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैजू यादव के बेटे रविंद्र यादव और गंगा विष्णु यादव के बेटे सुखदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से पुलिस ने 2 कट्टा, 9 कारतूस और 6 खोखा बरामद किया है। 


बताया जाता है कि पंचायत चुनाव को लेकर ही दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी होने लगी। जिससे गांव में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सरेआम हो रही फायरिंग की इस घटना से दहशत में आए ग्रामीणों ने खुद को घर में कैद कर लिया। 


लेकिन इसकी जानकारी बेन थाने के थानेदार मुकेश श्रीवास्तव तक पहुंच गयी फिर क्या था दलबलल के साथ वे मौके पर पहुंच गये और फायरिंग कर रहे दो अपराधियों को मौके से धड़ दबोचा। उसके पास से पुलिस ने दो कट्टा, 9 कारतूस और 6 खोखा जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में खुशी देखी गयी। लोग पुलिस के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। 


बेना थानाध्यक्ष की इस कार्रवाई की पूरे गांव में चर्चा हो रही है। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस कार्रवाई करने में देरी करती तो बदमाश फरार हो जाते लेकिन बेना पुलिस सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंच गई और दो बदमाशों को पकड़कर दबोचा और अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता