ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

नालंदा में दिनदहाड़े मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात

NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनगदंज की है ज

नालंदा में दिनदहाड़े मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनगदंज की है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आशा नगर निवासी मो. इनाम के रूप में की गयी है। जो बैटरी बनाने का काम करता था। अपराधियों ने उसके सीने में तीन गोलियां दागी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


 दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर लहेरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमलावर चाहे जो भी हो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 


गौरतलब है कि लहेरी थाना इलाके में बीते 24 घंटे के भीतर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। लगातार हो रही हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। आज बैटरी मैकेनिक की हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


हत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि नालंदा में हुई हत्या की इन वारदातों का खुलासा पुलिस कब तक कर पाती है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता