ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

ससुराल में जाकर पति ने पत्नी का किया मर्डर, शव फेंक कर हुआ फरार

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से है, जहां दहेज़ की खातिर ससुराल आए युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना इस्लामपुर थाना इलाके के पटन बिगहा गांव

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से है, जहां दहेज़ की खातिर ससुराल आए युवक ने पत्नी की  गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.  घटना इस्लामपुर थाना इलाके के पटन बिगहा गांव  की है. 

मायके वालों की सूचना पाकर  पुलिस मौके पर पहुंची कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गयी है. मृतका की पहचान सिकंदर कुमार की पत्नी सोनम कुमारी के रुप में की गई है. मृतका के भाई ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी गया के सोमरबीघा निवासी मनोज यादव के पुत्र सिंकदर कुमार से हुई थी. 

शादी के कुछ समय बाद से ही  ससुराल वाले  दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करते थे.   इस कारण सोनम कुछ महीने से अपने मायके में रह रही थी. रविवार की देर शाम को उसका पति सुसराल आया और पति-पत्नी की बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने गला दबाकर हत्या कर दी गई और फरार हो गया.

 सोमवार की सुबह जब सोनम देर तक अपने कमरे से बाहन नहीं निकली तो परिजन उसकी  खोजबीन करने लगे. उसका शव घर के हाता  में फेंका मिला .थानाध्यक्ष शरद कुमार ने बताया कि ,शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी गई है.  आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRANAY RAJ

FirstBihar संवाददाता