ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

दहेज के लिए नालंदा में नवविवाहिता की हत्या, शव को बोरे में बंद कर दफनाया

NALNDA : दहेज दानवों ने एक बाइक के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी और साक्ष्य को छुपाने की नियत से शव को बोरे में बंद कर दफना दिया. मामला नूरसराय थाना इलाके के जगदीशपुर तियारी गांव की है.<p

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NALNDA : दहेज दानवों ने एक बाइक के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी  और साक्ष्य को छुपाने की नियत से शव को बोरे में बंद कर दफना दिया. मामला नूरसराय थाना इलाके के जगदीशपुर तियारी गांव की है.

मृतका की पहचान अरविंद बिंद की 20 साल की पत्नी खुशबू कुमारी के रुप में की गई है. मृतका के मायके वालों ने बताया कि खुशबू की शादी पिछले साल ही जगदीशपुर तियारी के अरविंद बिंद के साथ  हुई थी. शादी के कुछ महीने तक सब कुछ ठीक चला. इसके बाद पति बाइक की मांग करने लगा. मांग पूरी नहीं होने पर खुसबू के साथ मारपीट किया जाने लगा. इसकी जानकारी मलने पर कुछ दिनपूर्व ही मायके वालों ने पति और उसके परिजनों को समझाया था. बावजूद इसके  ये लोग बाइक देने दबाव बना रहे थे .

जब मायके वाले ने बाइक देने से इंकार कर दिया तो गुरुवार की रात खुशबू को जहर देने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को छुपाने की नियत से बोरे में बंद कर दफना दिया गया. जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने मृतका के मायकेवालों को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जमीन से बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिय है. वहीं  थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही  हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता