ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

नालंदा में माले नेता की हत्या, बेटे ने ही ले ली जान

NLANDA : खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से। नालंदा जिले में भाकपा माले नेता की हत्या कर दी गई है। भाकपा माले के नेता दिनेश शर्मा की हत्या उनके बेटे ने ही कर दी। घटन

नालंदा में माले नेता की हत्या, बेटे ने ही ले ली जान
Editor
2 मिनट

NLANDA : खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से। नालंदा जिले में भाकपा माले नेता की हत्या कर दी गई है। भाकपा माले के नेता दिनेश शर्मा की हत्या उनके बेटे ने ही कर दी। घटना नूरसराय थाना इलाके के जगदीशपुर तिवारी गांव की है, यहां माले नेता के बेटे ने उनकी जान पीट-पीटकर ले ली। 


मृतक दिनेश शर्मा के बड़े बेटे राजकुमार के मुताबिक माले नेता दूसरे बेटे गोरेलाल ठाकुर ने अपने पिता की पिटाई की जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। गोरेलाल ठाकुर शराब पीकर अक्सर घर आता था और मारपीट करता था। इसी का विरोध दिनेश शर्मा कर रहे थे लेकिन रविवार की देर शाम शराबी बेटे को जब दिनेश शर्मा ने रोका तो नशे में धुत बेटे ने पिता के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में दिनेश शर्मा बुरी तरह से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। 


बुरी तरह से घायल भाकपा माले नेता दिनेश शर्मा को इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले जाया गया था। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई और फिर उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज करा कर घर लौट रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे हत्यारे बेटे की तलाश में जुट गई है।

संबंधित खबरें