ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नालंदा में कंटेनर से 26 हजार 892 बोतल विदेशी शराब बरामद, ट्रक का ड्राइवर भी हुआ गिरफ्तार

NALANDA: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इस कानून को पुलिस सख्ती से पालन भी करवा रही है। इसी का नतीजा है कि शराब तस्कर आए दिन पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं और इस

नालंदा में कंटेनर से 26 हजार 892 बोतल विदेशी शराब बरामद, ट्रक का ड्राइवर भी हुआ गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इस कानून को पुलिस सख्ती से पालन भी करवा रही है। इसी का नतीजा है कि शराब तस्कर आए दिन पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं और इस दौरान भारी मात्रा में शराब की खेप भी पकड़ी जा रही है। ताजा मामला नालंदा के करायपरशुराय थाना क्षेत्र का है जहां रविवार की देर रात गश्ती के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब से लदे एक कंटेनर को जब्त किया था। जिसमें लदे एक करोड़ की शराब पुलिस ने बरामद किया है। इस दौरान कंटेनर के ड्राइवर को भी पुलिस ने पकड़ा है। 


गौरतलब है कि शराबबंदी वाले राज्य बिहार में पुलिस की सख्ती के बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। और नए नए हथकंडे अपनाकर दूसरे राज्यों से शराब बिहार में ला रहे हैं। नालंदा के करायपरशुराय थाना पुलिस ने रविवार की रात गश्ती के दौरान अंग्रेजी शराब लोडेड कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। 


कंटेनर में 992 कार्टून अंग्रेजी शराब लोडेड थी। जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने कंटेनर से 26 हजार 892 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद देर रात वाहनों की जांच के दौरान चन्दकुरा के पास हिलसा की ओर जा रहे एक कंटेनर को जब पुलिस ने रुकवाया तो पुलिस को देख कंटेनर का ड्राइवर भागने लगा। 


जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कंटेनर पर लदे विदेशी शराब को जब्त किया गया। पकड़े गये ट्रक चालक से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। ट्रक ड्राइवर की निशानदेही पर पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है।  

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता