ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

नालंदा में भूमि विवाद में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

NALANDA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नालंदा का है जहां भूमि विवाद में दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। घाय

नालंदा में भूमि विवाद में गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नालंदा का है जहां भूमि विवाद में दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के जानकी विगहा गांव की है। 


बताया जाता है कि अमीन को बुलाकर जमीन की नापी कराई जा रही थी नापी के दौरान सुधीर कुमार का जमीन दूसरे के यहां निकल गया लेकिन वो जमीन देने को तैयार नहीं हुआ। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि गोलीबारी की गयी। इस दौरान गोली सुधीर को लग गयी। 


आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए नगरनौसा अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया। घायल के चचेरे भाई ने बताया की जमीन को लेकर विवाद हुआ था और उसी दौरान दर्जनों राउंड गोली चलाई गई थी उसी दौरान सुधीर को गोली लग गई। इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


टैग्स