ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नालंदा में बदमाशों ने लूटा गैस सिलेंडर, दो वेंडर्स को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां बदमाशों ने गैस सिलेंडर लूट लिया. एजेंसी के दो वेंडर्स के साथ जमकर मारपीट भी की गई है. सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर उनकी पिटाई

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां बदमाशों ने गैस सिलेंडर लूट लिया. एजेंसी के दो वेंडर्स के साथ जमकर मारपीट भी की गई है. सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर उनकी पिटाई की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के बिहारशरीफ थाना इलाके की है. जहां खंदकपर मोहल्ले में दर्जन भर बदमाशों ने बीच सड़क पर भारत गैस एजेंसी के दो वेंडर्स के साथ मारपीट की. इस दौरान बदमाशों ने वितरण के ले जा रहे घरेलू गैस सिलिंडर को भी लूट लिया. दोनों वेंडर्स जख्मी बताये जा रहे हैं. सुनीति श्री गैस एजेंसी के संचालक सुजीत कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस की किल्लत है. इसी को लेकर आज ग्राहकों की काफी भीड़ थी. इसी बीच वेंडर गाड़ी से गैस सिलेंडर बांटने के लिए जा रहे थे. तभी एक लॉज के पास दर्जन भर बदमाशों ने रड और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया. उन्होंने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बिहारशरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि दो बदमाशों को हिरासत में लिया गया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता