ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

नालंदा में अपराधियों का तांडव: दिन में बेटे के साथ की मारपीट और शाम होते होते बाप को मारी गोली

NALANDA: नालंदा के भागनबीघा ओपी बाजार स्थित एक किराना दुकानदार की अपराधियों ने सरेशाम दुकान में घुसकर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती

नालंदा में अपराधियों का तांडव: दिन में बेटे के साथ की मारपीट और शाम होते होते बाप को मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के भागनबीघा ओपी बाजार स्थित एक किराना दुकानदार की अपराधियों ने सरेशाम दुकान में घुसकर गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 


घायल भागन बीघा निवासी मदन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को सोहसराय थाना क्षेत्र के करुणाबाग बाजार में गांव के भोली यादव व अन्य बदमाश ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल और पैसे भी छीन लिया था । इस संबंध में उनके बेटे द्वारा सोहसराय थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था। इसी खुन्नस में आज देर शाम बदमाशों ने दुकान में घुसकर उन्हें गोली मार दी। 


भागनबीघा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित और घायल मदन प्रसाद के पुत्र के बीच दिन में किसी बात को लेकर के विवाद हुआ था । इसी विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित परिवार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।