ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नालंदा में अपराधियों का तांडव, युवक की गोली मारकर हत्या

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। नालंदा में एक के बाद एक हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शनिवार की दोपहर में खरुआरा

नालंदा में अपराधियों का तांडव, युवक की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। नालंदा में एक के बाद एक हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शनिवार की दोपहर में खरुआरा इलाके में गोली मारकर हत्या किये जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा हबेली में पूर्व मुखिया पप्पू सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।


 घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल विशाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि हमलोग जमीन देखने मुरौरा खंदा गये हुए थे इसी दौरान चाचा और उनका बेटा आया पहले हमसे मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली और उसके बाद विशाल को पटक कर पहले चाकू मारी फिर गोली मार दिया। 


उसके बाद दोनों बाइक लेकर फरार हो गये । बताया जाता है कि दो गोतिया के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। उसी विवाद के कारण हत्या की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।