ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नालंदा में अपराधी बेलगाम, फ्लिपकार्ट के दफ्तर में घुसे नकाबपोश बदमाश, मारपीट कर स्टाफ से छीना मोबाइल, CCTV फुटेज वायरल

NALANDA: नालंदा में फ्लिपकार्ट के दफ़्तर में लूटपाट की कोशिश की गयी। विरोध करने पर बदमाशों ने वहां के स्टाफ़ के साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीव

नालंदा में अपराधी बेलगाम, फ्लिपकार्ट के दफ्तर में घुसे नकाबपोश बदमाश, मारपीट कर स्टाफ से छीना मोबाइल, CCTV फुटेज वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में फ्लिपकार्ट के दफ़्तर में लूटपाट की कोशिश की गयी। विरोध करने पर बदमाशों ने वहां के स्टाफ़ के साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। घटना की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कुछ नकाबपोश एक युवक की पिटाई कर रहा है। 


मामला नालंदा के परबलपुर थाना क्षेत्र बाज़ार स्थित फ्लिपकार्ट दफ़्तर का है. जहां के स्टाफ़ से लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट किया गया. जिसको लेकर पीड़ित फ्लिपकार्ट के कर्मी नीरज कुमार चौधरी ने थाने में लिखित शिकायत कर दर्ज कर सुरक्षा का गुहार लगायी है. नीरज कुमार ने बताया कि मुकेश कुमार और शशि कुमार कुछ अन्य सहयोगियों के साथ दफ़्तर घुसे और लूटपाट करने का कोशिश की। मना करने पर मारपीट करने लगे और इस दौरान मोबाइल छिन लिया और जातिसूचक गाली दी। भीड़ उमड़ता देख जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।


वहीं, घटना के संबंध में परबलपुर थानाध्यक्ष अबु तालिब अंसारी ने बताया कि बाइक की टक्कर को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी इसी बात को लेकर मारपीट हुई। लूटपाट की बात ग़लत है पुलिस आवेदन मिलने के बाद जांच कर रही है.


बता दें कि मुकेश यादव आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है, उसपर पूर्व से कई मामले थाना में दर्ज है. ऐसे में पुलिस द्वारा अपराधियों का बचाव किया जाना अपराधियों की मंशा को बढ़ावा देना है. जबकि आज अहले सबह ऑफिस खुलने के बाद दोबारा फ्लिपकार्ट के दफ़्तर में घुसा था लेकिन जैसे ही पुलिस वैन को देखा वहां से भाग निकला. अब इस मामले में देखना यह होगा कि पुलिस आगे इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.