ब्रेकिंग
मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

नालंदा में अब भी अपराधी बेलगाम, ईंट भट्ठा मालिक की पीट-पीटकर हत्या

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में भी अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम

नालंदा में अब भी अपराधी बेलगाम, ईंट भट्ठा मालिक की पीट-पीटकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में भी अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार ईंट भट्ठा के मालिक को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। बदमाशों ने ईंट भट्ठा के मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर बाजार में ईट भट्ठा संचालक को बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला है। मृतक ईट भट्ठा मालिक पटना के मनेर लोदीपुर गांव के रहने वाले रघुनाथ राय के पुत्र थे। मृतक की पहचान अरूण कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरूण मनेर में ईट भट्ठा चलता था। जिसने जैतीपुर मोजाहिदपुर गांव निवासी लेबर ठेकेदार को मजदूर के लिए लाखों रूपया दे रखा था। ठेकेदार ने जब लेबर नहीं उपलब्ध कराया तब ईंट भठ्ठा मालिक ने ठेकेदार को काफी ढूंढा लेकिन कही पता नहीं चल सका। 


भट्ठा मालिक गुरुवार को ठेकेदार के गांव मोजाहिदपुर अपने पैसे मागंने के लिए जा रहा था कि तभी रास्ते में ही जैतीपुर बाजार में ठेकेदार मिल गया। उसने अपने पैसे मांगे और जब ठेकेदार ने पैसे नहीं दिये तब उसने उसे अपनी स्कॉर्पियो कार में बिठा लिया। ठेकेदार ने इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी। तब ग्रामीणों ने जैतीपुर बाजार में पहुंचकर भठ्ठा मालिक की गाड़ी को घेरकर लिया और क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर ईंट भठ्ठा मालिक को पीट- पीटकर मार डाला। घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मौके पर पहुंचे हिलसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार, इस्लामपुर थाने की पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन करने में लगे हैं।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता