ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नालंदा में 8 बच्चों के पिता ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, कई दिनों से दोनों के बीच चल रहा अफेयर

NALANDA : समाज को शर्मशार करने वाली एक ऐसी घटना नालंदा जिले से सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : समाज को शर्मशार करने वाली एक ऐसी घटना नालंदा जिले से सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. दोनों के बीच कई दिनों से अवैध संबंध का रिश्ता है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के नूरसराय थाना इलाके के सुल्तानपुर गांव की है. जहां 8 बच्चे के पिता ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 10 साल पहले दोनों  हुई थी. खुशहाली से उनका जीवन व्यतीत हो रहा था. इस बीच उसके पति को किसी लड़की के ऊपर दिल आ गया. जिसके कारण उसकी वैवाहिक जीवन में हमेशा अनबन होती रही. पत्नी उसके अफेयर का हमेशा से विरोध  करती थी. जिसको लेकर उसका पति हमेशा उसके साथ मारपीट करता था. आरोपी पति ने एक दिन अपनी प्रेमिका के साथ साजिश रचकर अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. 


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन इस मामले की छानबीन शुरू की. कई लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को दबोच लिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. नूरसराय थानध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता