ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

नालंदा में भीषण सड़क हादसा: बाइक और पुलिस वैन की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बाइक और पुलिस जीप की टक्कर में बाइक सवार 3 लोगों की

नालंदा में भीषण सड़क हादसा: बाइक और पुलिस वैन की टक्कर में  3 की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। बाइक और पुलिस जीप की टक्कर में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। 


घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के मीना बाजार गांव की है जहां पुलिस की जीप से एक बाइक टकरा गयी और इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक की रफ्तार तेज थी और इसी दौरान एकंगरसराय थाना की पुलिस की जीप से टकरा गयी।


 तीन लोगों की मौत से गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद गुस्साए लोगों को शांत कराने में पुलिस जुट गयी है। तीनों मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स