ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

मुख्यमंत्री के गृह जिले में शराबबंदी की उड़ाई गयी धज्जियां, जेडीयू के पंचायत सचिव का शराब पार्टी करते फोटो हुआ वायरल

NALANDA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में इस कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जेडीयू के पंचायत सचिव सह पैक्स अध्यक्ष विज

मुख्यमंत्री के गृह जिले में शराबबंदी की उड़ाई गयी धज्जियां, जेडीयू के पंचायत सचिव का शराब पार्टी करते फोटो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में इस कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जेडीयू के पंचायत सचिव सह पैक्स अध्यक्ष विजय सिंह का शऱाब की बोतल के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो होली के दिन का बताया जा रहा है। फोटो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।  


वायरल फोटो के बारे में बताया जाता है कि यह होली के दिन की तस्वीर है। करायपरसुराय प्रखंड के बेरथु पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह जदयू के पंचायत सचिव विजय सिंह का शराब पार्टी करते फोटो सामने आया है।


वायरल यह तस्वीर दो अलग अलग जगहों की है। एक में खाना खाने के दौरान उनके पास दो बोतल शराब रखी हुई है। वही दूसरी तस्वीर में शराब की बोतल के साथ सेल्फी ले रहे हैं। 


ये तस्वीरें वायरल होते ही विजय सिंह ने अपना मोबाइल ही बंद कर लिया है। मामले पर पुलिस का कहना है कि वायरल फोटो की जांच की जा रही है यदि वे दोषी पाए गये तब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


टैग्स