ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोबाइल गेम को लेकर युवक की चाकू गोदकर हत्या, चार दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां टंडवा थाना क्षेत्र के महुअरी गांव में ऑनलाइन गेम को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ जब युवक जीते हुए पै

मोबाइल गेम को लेकर युवक की चाकू गोदकर हत्या, चार दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां टंडवा थाना क्षेत्र के महुअरी गांव में ऑनलाइन गेम को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ जब युवक जीते हुए पैसे लेने गया तो दोस्तों के साथ उसका विवाद हो गया। यह विवाद इतना भयावह हो गया कि मंगलवार की देर रात चाकू गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। 


बताया जा रहा है कि चार दोस्तों ने ही मिलकर इसकी हत्या कर दी है। फिलहाल इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि इस हत्याकांड में कौन कौन संलिप्त है। मृतक गांव के ही उमेश राम के बेटे संदीप कुमार बताया जा रहा है। संदीप अपने दोस्तों के साथ काफी दिनों से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेला करता था। उसने गेम में पैसे लगाए और जीत हासिल की। जब वह दोस्तों से पैसे मांगने के गया तो पूरी कहानी ही बदल गई। 


मंगलवार की रात दोस्तों ने उसे बुलाकर बाहर ले गए और चाकू से गोद गोदकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर टंडवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता