ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: पांच साल की मासूम बच्ची से गांव के अधेड़ ने की हैवानियत, गली में बिना कपड़ों के मिली

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक पांच साल की मासूम बच्ची को अधेड़ शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव के ही अधेड़ शख्स वहां पहुंचा और

बिहार: पांच साल की मासूम बच्ची से गांव के अधेड़ ने की हैवानियत, गली में बिना कपड़ों के मिली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक पांच साल की मासूम बच्ची को अधेड़ शख्स ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव के ही अधेड़ शख्स वहां पहुंचा और उसे उठाकर अपने साथ ले गया और बाद में बच्ची नग्न हालत में गांव की गली में मिली। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।


बताया जा रहा है कि पांच साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों को शंका हुई और उन्होंने बच्ची को तलाश करना शुरू किया। गांव के लोगों ने बताया कि नशे में धुत्त अधेड़ बच्ची को गोद में लेकर खेला रहा था। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे लेकिन बच्ची वहां भी नहीं मिली। 


इसी दौरान परिजनों ने गांव की सुनसान गली में बच्ची को नग्न हालत में सड़क पर पड़ा पाया। बच्ची बेहोशी की हालत में थी। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां होश में आने के बाद बच्ची ने बताया कि आरोप उसे बहलाकर गली में ले गया था और गली की लाइट बंद कर उसके साथ गलत काम किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।