ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मजदूरी मांगने पर दबंगों ने कर दी हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

NALANDA: नालंदा में मजदूरी मांगने पर बदमाशों ने एक युवक को पीट पीटकर मार डाला। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है। मृतक की पहचान दनियावां के कुंडली गांव निवासी सोम

मजदूरी मांगने पर दबंगों ने कर दी हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में मजदूरी मांगने पर बदमाशों ने एक युवक को पीट पीटकर मार डाला। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है। मृतक की पहचान दनियावां के कुंडली गांव निवासी सोमर रविदार के 25 वर्षीय पुत्र उपेंद्र रविदास के रूप में हुई है। धान रोपनी का महज दस किलो अनाज उपेंद्र रविदास ने मजदूरी के रूप में मांगी थी जो दबंगों को नागवार गुजरा। जिसके बाद बदमाशों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि उपेंद्र चंडी के योगिया गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। मृतक के परिजनों ने बताया कि उपेंद्र रविदास पिछले 15 दिनों से बहादुरपुर गांव निवासी दिनेश महतों की खेत में धान की रोपनी कर रहा था। 


जब उसने मजदूरी के तौर पर 10 किलो चावल देने की मांग की तब दिनेश और उसके सहयोगी ने गाली गलौज की और उसकी पिटाई कर दी। लाठी डंडे से उसकी इस कदर से पिटाई की गयी की उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।