ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, बच्ची समेत दो लोग घायल

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। वही इस घटना में एक बच्ची समेत दो लोग भी घायल हो गये

घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, बच्ची समेत दो लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। वही इस घटना में एक बच्ची समेत दो लोग भी घायल हो गये है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। घटना नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के पुरानी इसवा गांव की है जहां पहले से चल रहे विवाद को लेकर अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 


इस घटना में एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गये है। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय सोनवा देवी के रुप में हुई है। जो स्व. रूदल राम की पत्नी थी। सरमेरा थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है।