ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

महिला की निर्मम हत्या के बाद शव को नदी में फेंका, मृतका की नहीं हुई पहचान

NALANDA: नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब लोकायन नदी से एक महिला की लाश बरामद की गयी। पुलिस ने पैंदापुर गांव के पास स्थित नदी से 25 वर्षीय महिला का शव

महिला की निर्मम हत्या के बाद शव को नदी में फेंका, मृतका की नहीं हुई पहचान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब लोकायन नदी से एक महिला की लाश बरामद की गयी। पुलिस ने पैंदापुर गांव के पास स्थित नदी से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। महिला की निर्मम तरीके से हत्या की गयी है। हत्या के दौरान महिला के हाथ में लिखे नाम को काटकर मिटा दिया गया ताकि महिला की पहचान नहीं की जा सके।


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतका की शव को पहचान के लिए 72 घंटे बिहार शरीफ सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। लोकायन नदी से मिली लाश से इलाके में सनसनी फैल गयी है। महिला की लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता