ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ज्वेलरी शॉप से 30 लाख के आभूषण की चोरी, चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा

NALANDA: बिहार के नए डीजीपी आरएस भट्टी ने पुलिस अधिकारियों से अपराध रोकने का टिप्स बताते हुए कहा कि अपराधियों को दौड़ाओ तो वह क्राइम कम करेगा। अगर अपराधी बैठा रहेगा तो कुछ खुर

ज्वेलरी शॉप से 30 लाख के आभूषण की चोरी, चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार के नए डीजीपी आरएस भट्टी ने पुलिस अधिकारियों से अपराध रोकने का टिप्स बताते हुए कहा कि अपराधियों को दौड़ाओ तो वह क्राइम कम करेगा। अगर अपराधी बैठा रहेगा तो कुछ खुराफात ही सोचेगा। अगर आप अपराधी को नहीं दौड़ाएंगे तो अपराधी आपको दौड़ाएगा। डीजीपी के इस बयान के बाद भी अपराधी बेखौफ है। अपराधियों ने नालंदा में एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। 


नालंदा के कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछू बिगहा गांव स्थित साह ज्वैलर्स के शटर को तोड़कर अपराधियों ने 30 किलो चांदी, 1 किलो सोना और 50 हजार रूपया कैश की चोरी कर ली। चुराए गये सोने और चांदी की कीमत 30 लाख रुपये थी। इतना ही नहीं बेखौफ अपराधियों ने चौकीदार को भी बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। जिससे चौकीदार बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में चौकीदार को इलाज के लिए पटना ले जाया गया। 


लाखों की चोरी की इस घटना के बाद लोकल थाने पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। बीच बाजार में इतनी बड़ी चोरी हो गयी लेकिन पुलिस को इस घटना की खबर तक नहीं हुई। आसपास के ग्रामीण ने इसे पुलिस की नाकामी बताया। जिसके कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं होती है। घटना के बारे में दुकान के मालिक रामवृक्ष साह ने बताया कि बुधवार की देर रात चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर दुकान में रखे करीब 30 किलो चांदी और 1 किलो सोना चोरी कर अपने साथ ले गए। चोरों की सूचना सुबह-सुबह पड़ोसियों ने दुकानदार को दी जिसके बाद वे दुकान पर आए और वहां की हालत को देखकर होश उड़ गये। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। छाछु बिगहा स्थित शाह ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर दुकान में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगद चोरी कर ली। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से को भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद दुकान के आगे के शटर को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान में रखे आभूषण का पैकेट दुकान के आस-पास बिखरा पड़ा था। कतरीसराय थाना प्रभारी शरद रंजन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।