ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU के पूर्व MLC पर जानलेवा हमला, शराब माफियाओं ने बनाया निशाना

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों में शराब बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बिहार में शराबबंदी कानून का एकबार फिर मखौल उड़ाया गया है. इस

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों में शराब बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बिहार में शराबबंदी कानून का एकबार फिर मखौल उड़ाया गया है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीएम के गृह जिले से सामने आ रही है. जहां शराब माफियाओं ने सत्ताधारी दल जेडीयू के पूर्व एमएलसी पर जानलेवा हमला किया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला नालंदा जिले के हिलसा थाना इलाके की है. जहां कुरमिया विगहा गांव में जदयू के पूर्व एमएलसी हीरा बिंद को शराब बनाने और बेचने का विरोध करने पर माफियाओं ने हमला किया है. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूर्व एमएलसी हीरा बिंद ने फर्स्ट बिहार को बताया कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. हमलावर कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के भाई और भतीजे बताये जा रहे हैं.


पूर्व एमएलसी हीरा बिंद के इस आरोप के बाद लसा-बिहारशरीफ मार्ग एक घंटे तक जाम रहा. सूचना मिलने पर हिलसा पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव में बड़े भाई इंदल बिंद और अन्य लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर शराब बनाने व बेचने हैं. हीरा बिंद ने झोपड़ी ध्वस्त कर दी थी. इसी मामले को लेकर तैश में आए बड़े भाई और भतीजे ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया.


इधर, बड़े भाई इंदल बिंद का आरोप है कि छोटे भाई पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरा बिंद ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हैं. झोपड़ी तोड़ने के दौरान भी उन्होंने स्थानीय लोगों को गालियां दीं और मारपीट की थी. जिसके चलते आक्रोशित लोगों ने हिलसा-बिहारशरीफ मार्ग को जाम कर दिया. दोनों की और से एक दूसरे पर लगाए गए आरोपों की जांच चल रही है. हिलसा थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि सदाज जाम को हटा दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स