ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जबरन 5 हजार रुपया जुर्माना मांग रहा था पड़ोसी, नहीं दिया तो पीट-पीटकर महिला को मार डाला

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के भंगवल विगहा गांव का है। जहां इस घटना से इलाके मे

जबरन 5 हजार रुपया जुर्माना मांग रहा था पड़ोसी, नहीं दिया तो पीट-पीटकर महिला को मार डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के भंगवल विगहा गांव का है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गये है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नूरसराय थाने की पुलिस ने महिला की लाश को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान भंगवल विगहा गांव निवासी महेश प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि किरण देवी के घर में पड़ोस की महिला रिंकू देवी आई थी। 


जिसे बिजली का करंट लग गया था। करंट लगने के बाद महिला ठीक हो गई थी लेकिन रिंकू देवी के घरवाले इसके एवज में किरण देवी से 5 हजार रुपया जुर्माना मांग रहे थे। जिसे देने से किरण देवी ने इनकार कर दिया था। जिसके बाद रिंकू देवी के परिवार वालों ने किरण देवी को घर से निकाला और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी।


 महिला की पीट-पीटकर लोगों ने जान ले ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हैं।