ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक होटल के कमरे में युवक ने आत्महत्या कर ली है. मामले की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. होट

बिहार : होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक होटल के कमरे में युवक ने आत्महत्या कर ली है. मामले की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. होटल के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. 


घटना बिहार थाना इलाके के अंबेर चौक स्थित एक निजी होटल की है. मृतक की पहचान अंबेर मोहल्ले के महारानी गली निवासी अर्जुन प्रसाद के 26 वर्षीय बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक कैटरिंग ठेकेदारी का काम करता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि 1 महीने पहले ही इसकी शादी हुई थी. बीती रात वह घर से निकला और होटल का कमरा बुक कर उसने आत्महत्या कर ली. 


इधर आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बिहार थाना पुलिस ने खिड़की से देखा तो कमरे के अन्दर सूरज मृत पाया गया. पूछताछ के डर से होटल के कर्मी भाग गए थे. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vyom Dipansh

FirstBihar संवाददाता