ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

हथियार के बल पर बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर दंपति को बेरहमी से पीटा

NALANDA : सोहसराय थाना इलाके के तालाबपर मोहल्ले में बीती रात बदमाशों ने घर मे घुसकर हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. ये ही नहीं विरोध क

हथियार के बल पर बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर दंपति को बेरहमी से पीटा
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : सोहसराय थाना इलाके के तालाबपर मोहल्ले में बीती रात बदमाशों ने घर मे घुसकर हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया है. ये ही नहीं विरोध करने पर दंपति के साथ बेरहमी से पिटाई करते हुए उनका हाथ तोड़ दिया गया है. 


पीड़ित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे 3 की संख्या में बदमाश घर में घुसकर हथियार के बल पर परिवार के सदस्य को बंधक बनाकर 50 हजार नगद, जेवरात समेत करीब 4 लाख रुपए मूल्य के सामान को लूट ले गए. इस दौरान बदमाशों ने रुपए नहीं देने पर पुत्री के साथ बदसलूकी करते हुए दंपति को बेरहमी से पीट दिया. 


फिलहाल घायलों का इलाज सदर अस्पताल बिहारशरीफ में किया जा रहा है. लूट की इस घटना से चुनाव के समय पुलिस चौकसी पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे थे. पीड़ित द्वारा अबतक आवेदन नहीं दिया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता