ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

हर्ष फायरिंग में बच्ची की मौत, बर्थडे पार्टी में हो रहा था बार बालाओं का डांस

NALANDA : बिहार में इन दिनों खुद को बाहुबली दिखाने का अजीब दौड़ चल पड़ा है। राज्य में इन दिनों ख़ुशी के मौके पर लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग करना आम बात हो गया है। लेकिन, अधि

हर्ष फायरिंग में बच्ची की मौत, बर्थडे पार्टी में हो रहा था बार बालाओं का डांस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALANDA :  बिहार में इन दिनों खुद को बाहुबली दिखाने का अजीब दौड़ चल पड़ा है।  राज्य में इन दिनों ख़ुशी के मौके पर लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग करना आम बात हो गया है। लेकिन, अधिकतर समय यह हर्ष फायरिंग खतरनाक साबित हो जाता है। इसी कड़ी में अब एक मामला बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, गंजपर गांव में बर्थडे पार्टी के दौरान बार वालाओं के ठुमके के बीच हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गयी।


दरअसल, गंजपर गांव में ही मुन्ना यादव की बेटी का बर्थडे था। इस दौरान गांव में ही बार बालाओं के डांस का इंतजाम किया गया था। इसके साथ ही शराबबंदी वाले राज्य में शराब का भी इंतजाम किया गया था।इसी दौरान कुछ युवक मस्ती में कट्टा से फायरिंग करने लगे और इसी दौरान अपने घर के छत से कार्यक्रम देख रही बच्ची के सिर में गोली लग गयी। गोली लगते ही आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 


बताया जा रहा है कि, सदर अस्पताल में घटना को छिपाने के लिए आरोपित पक्ष के लोग काफी देर तक मृतका के पिता से मान मनोबल करते देखे गए। आरोपित उल्टा बच्ची के पिता पर ही छत से गिराने का दवाब बना रहे थे। लेकिन, जब बात नहीं बनी तो लोग लोग मौके से भाग खड़ा हुए। वहीं, मृतिका के परिजनों ने इस घटना के बारे में दीपनगर थाना को सुचना दिया। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही दीपनगर थाना अध्यक्ष एसके जायसवाल अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए। उन्होंने बताया कि, जिस जगह कार्यक्रम चल रहा था वहां जगह कम था। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दिया जो बच्ची के सिर में लग गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को परिजन को सौंप दी गई है।। जिसके यहां बर्थडे पार्टी था वह सभी परिवार अंडर ग्राउंड हो गए हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता