ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पत्नी-बेटी और बेटे को हरियाणा ले जाकर बेच दिया, 5 साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद की सरहज ने जमकर की पिटाई

NALANDA: नालंदा के सिलाव थाना परिसर में जमकर ड्रामा हुआ। महिलाओं ने मिलकर एक शख्स की पिटाई कर दी। उस शख्स को पीटते हुए महिलाएं थाने लेकर पहुंची और पुलिस से कड़ी से कड़ी सजा दिए जान

पत्नी-बेटी और बेटे को हरियाणा ले जाकर बेच दिया, 5 साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद की सरहज ने जमकर की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा के सिलाव थाना परिसर में जमकर ड्रामा हुआ। महिलाओं ने मिलकर एक शख्स की पिटाई कर दी। उस शख्स को पीटते हुए महिलाएं थाने लेकर पहुंची और पुलिस से कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। दरअसल इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस शख्स ने अपनी बीवी, बेटा और बेटी को हरियाणा में बेच दिया।


5 साल पहले तीनों को लेकर वह गया था उसके बाद लेकर वापस घर नहीं पहुंचा। परिवारवालों को यह लग रहा था कि तीनों हरियाणा में अच्छे से जीवन बसर कर रहे हैं लेकिन जब पता चला कि तीनों का बेच दिया गया है। तब से परिवार के लोग आरोपी की तलाश में जुट गये। आज अचानक खेमन नामक इस शख्स को सिलाव में देखा गया। फिर क्या था ससुराल वालों ने उसकी जमकर खातिरदारी कर दी।


आरोपी से पूछा गया कि तीनों को कहा बेचे तो कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। रिश्ते में सरहज लगने वाली महिला बसंती देवी ने अपने ननदोसी की डंडे से पिटाई कर दी। फिर पीटते हुए अपने ननदोसी को लेकर सिलाव थाने पहुंची जहां पुलिस से इस मामले की जांच करने और आरोपी को सजा दिए जाने की मांग की। हालांकि अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। काफी देर तक यह ड्रामा सिलाव थाने में चलता रहा। 


बताया जाता है कि 5 साल पहले बेन थाना क्षेत्र के मैंजरा गांव निवासी खेमन की शादी सिलाव के रूबी देवी से हुई थी। रूबी पहले से दो बच्चों की मां थी। पति की मौत के बाद उसने खेमन से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद खेमन पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर हरियाणा कमाने चला गया। जहां तीनों को तीन जगह बेच दिया। लड़की को 20 हजार रूपये में जबकि बेटा को 50 हजार में बेच दिया। यही नहीं पत्नी को भी बेच दिया और तब से गायब हो गया था। तीनों के परिवारवालों को भी इसकी भनक नहीं होने दी। यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।    



पत्नी-बेटी और बेटे को हरियाणा ले जाकर बेच दिया, 5 साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद की सरहज ने जमकर की पिटाई


पत्नी-बेटी और बेटे को हरियाणा ले जाकर बेच दिया, 5 साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद की सरहज ने जमकर की पिटाई


पत्नी-बेटी और बेटे को हरियाणा ले जाकर बेच दिया, 5 साल बाद ससुराल पहुंचे दामाद की सरहज ने जमकर की पिटाई