ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गैर मर्द के साथ संबंध बनाने से मना करने पर पति ने कर दी पत्नी की पिटाई, सीने और हाथ पर ब्लेड से किया हमला, बच्चों को भी पीटा

NALANDA: नालंदा के सोहसराय में एक पति की करतूत सामने आई है। पत्नी ने अपने डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति अपने दोस्त के साथ हम बिस्तर होने का

गैर मर्द के साथ संबंध बनाने से मना करने पर पति ने कर दी पत्नी की पिटाई, सीने और हाथ पर ब्लेड से किया हमला, बच्चों को भी पीटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा के सोहसराय में एक पति की करतूत सामने आई है। पत्नी ने अपने डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति अपने दोस्त के साथ हम बिस्तर होने का दबाव बनाता है। उसने जब ऐसा करने से मना किया तो डॉक्टर ने उसके सीने और हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पीड़िता ने बताया कि एक युवती के साथ उसके पति का नाजायज संबंध है। इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से केस दर्ज कराया गया है। आरोपी पति गया जिले के एक सरकारी हॉस्पिटल में तैनात हैं। महिला का आरोप है कि पति दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर समाज में बदनाम कर मुझसे छुटकारा पाना चाहता है। महिला के ससुर ने थाने में उस पर और उसके भाई पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।


पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। जब बेटी 13 साल की हो गयी और बेटा  11 साल का हो गया तब उसका पति डॉक्टर बने। डॉक्टर बनने के बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया। अब वे दूसरी शादी करना चाहते हैं। 


इसे लेकर अक्सर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। यही नहीं पति ने वह कदम उठाया जिसे सुनकर लोग भी हैरान रह जाएंगे। पति उसे अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तब पति उसे पीटना शुरू कर दिया। 


यही नहीं उसके साथ-साथ उसके बच्चों की भी पिटाई करने लगा और बात इतनी बढ़ गयी की पति ने ब्लेड से शरीर पर वार कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया। वही महिला के ससुर द्वारा भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।