ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

धोखेबाज निकला पति: 4 बच्चों के बाप ने रचाई 4 बच्चों की मां से शादी, रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं दोनों

NALANDA: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिस किसी को प्यार हो जाता है उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई। वो बस अपनी जिद पर ही ठहरा रहता है।

धोखेबाज निकला पति: 4 बच्चों के बाप ने रचाई 4 बच्चों की मां से शादी, रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं दोनों
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: किसी ने सच ही कहा है कि प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिस किसी को प्यार हो जाता है उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही सुनाई। वो बस अपनी जिद पर ही ठहरा रहता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के नालंदा जिले में सामने आया है जहां पत्नी को अंधेरे में रखकर 4 बच्चों ने बाप ने रिश्ते में भाभी लगने वाली 4 बच्चों की मां के साथ शादी रचा ली है। पति की इस करतूत से पत्नी परेशान हैं। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि अब उसका और उसके बच्चों का क्या होगा?


धोखेबाज पति की करतूत नालंदा के सिलाव थाना क्षेत्र के गोरामा गांव में सामने आया है। जहां के रहने वाले संजय चौधरी ने अपनी पहली पत्नी को ऐसा धोखा दिया कि वह आज न्याय की गुहार लगाने को विवश हैं। 4 बच्चों का बाप होने के बावजूद उसने रिश्ते में  भाभी लगने वाली 4 बच्चों की मां के साथ शादी रचा ली है। शादी की सूचना मिलने के बाद पहली पत्नी रिंकू देवी शिकायत लेकर सिलाव थाना पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस गोरमा गांव पहुंची और संजय चौधरी और उसकी दूसरी पत्नी रेखा देवी को हिरासत में लेकर थाना पहुंची जहां  पूछताछ की जा रही है। 


संजय चौधरी की पहली पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं जिसमें दो लड़का और दो लड़की है। इसके अलावा जिस भाभी से शादी उसके पति ने की है उसका भी चार लड़का है और महिला के पति कृष्णा चौधरी सऊदी अरब में काम करता है। पति को बिना बताए धोखे से उसके पति संजय चौधरी से महिला ने शादी कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रिंकू देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह इस बात से परेशान है कि अब उसका और बच्चों का क्या होगा? पीड़िता ने पुलिस से न्याय की मांग की है।