ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

नालंदा में अपराधियों ने आर्मी जवान को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

NALANDA: पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी सूबे में अपारधियों के हौसले बुलंद हैं. नालंदा में अपराधियों ने एक आर्मी जवान को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जवान की हालत को देख डॉक्

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NALANDA: पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी सूबे में अपारधियों के हौसले बुलंद हैं. नालंदा में अपराधियों ने एक आर्मी जवान को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया. जवान की हालत को देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. पुलिस के दावों के बीच अपराधियों अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं. मामला नालंदा जिले के रहुई के देकपुर का है जहां अपराधियों ने आर्मी जवान को गोली मार दी. बता दें कि घायल जवान जम्मू और कश्मीर में तैनात है और छुट्टियों में घर आया हुआ है. घरवालों के मुताबिक घर के किसी काम से सेना का जवान सन्नी दयाल बिहारशरीफ गया हुआ था जहां लौटने के दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की और जल्दी ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया. नालंदा से प्रणय राज की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता