ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बर्थडे पार्टी में बुलाकर बच्चे का मर्डर, अपराधी ने जमीन विवाद में मारी गोली

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधी ने एक बच्चे को बर्थडे पार्टी में बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना नूरसराय थाना इलाके के

बर्थडे पार्टी में बुलाकर बच्चे का मर्डर, अपराधी ने जमीन विवाद में मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक़्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधी ने एक बच्चे को बर्थडे पार्टी में बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना नूरसराय थाना इलाके के वंश गोपालपुर गांव की बताई जा रही है. मृतक की पहचान चुन्नू पासवान के 12 वर्षीय पुत्र लड्डू कुमार के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोसी मंगरेला पासवान के पुत्र विक्की कुमार का जन्मदिन था. पार्टी में गांव के सभी लोगों को न्योता दिया गया था. जन्मदिन की पार्टी के दौरान बार बालाओं के डांस की भी व्यवस्था की गई थी. बार बालाओं के ठुमके के दौरान जब सभी मस्ती में झूम रहे थे, इसी दौरान जमीन विवाद में अपराधी द्वारा बच्चे को गोली मार दी गई. गोली की आवाज़ से इलाके में भगदड़ मच गई.


इसके बाद मौके से अपराधी फरार हो गया. नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ग्रामीणों ने सूचना दी. पुलिस जब तक गांव पहुंची तब तक परिजन शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल गए थे. फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता