ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

रामनवमी हिंसा: बिहारशरीफ में पुलिस ने शुरू की कुर्की की प्रक्रिया, बजरंग दल के नेता समेत 6 आरोपियों ने किया सरेंडर

NALANDA: रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद नालंदा के बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। इसी बीच हिंसा के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर

रामनवमी हिंसा: बिहारशरीफ में पुलिस ने शुरू की कुर्की की प्रक्रिया, बजरंग दल के नेता समेत 6 आरोपियों ने किया सरेंडर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद नालंदा के बिहारशरीफ में लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। इसी बीच हिंसा के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर नालंदा पुलिस ने शुक्रवार को 11 आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया था। इश्तेहार चिपकाने के बावजूद पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होने के बाद 9 आरोपियों के घरों की कुर्की की प्रक्रिया पुलिस ने शनिवार को शुरू कर दिया। कुर्की की कार्रवाई शुरू होने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार समेत 6 आरोपियों ने आज पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।


दरअसल, बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा की घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आज जब पुलिस ने 9 आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया शुरू की तो बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन कुमार समेत 6 आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। हालांकि, कुंदन का कहना है कि साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है। कुंदन का कहना है कि जिस वक्त झड़प हुई वह वहां मौजूद नहीं था।


बता दें कि रामनवमी के दौरान निकाली गई शोभा यात्रा पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया था, जिसके बाद हालात इतने बिगड़ गए कि जिला प्रशासन को धारा 144 लागू करना पड़ गया। हिंसा मामले में पुलिस ने 3 थानों में 15 केस दर्ज की हैं। अब तक 132 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने अब तक 19 लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है जबकि कुछ और लोगों को रिमांड पर लिए जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में सीजेएम ने नालंदा एसपी से हिंसा का फुटेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।